अभिनेत्री सुलोचना का 94 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुलोचना कि 94 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई। मराठी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया था। उनके निधन से हिंदी और मराठी सिनेमा जगत में शोक की लहर देव पड़ी है। नामचीन फिल्मी हस्तियां उनकी मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। अंतिम दर्शन के लिए उनका शव मुंबई के प्रभा नगर स्थित 11 प्रभामंदिर में सोमवार को सुबह 11:00 से 5:00 तक रखा जाएगा। उनकी अंत्येष्ठि शाम 5:00 बजे के बाद शिवाजी पार्क स्थित शमशान में किया जाएगा।

सुलोचना को भारतीय हिंदी सिनेमा में खासतौर से मां की भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने अलग-अलग फिल्मों में अपने समय के लगभग सभी प्रमुख अभिनेताओं की मां का किरदार निभाया है।