अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की एक कार दुर्घटना में मृत्यु

मुंबई। साराभाई वर्सेस साराभाई शो में जैस्मीन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय का मंगलवार सुबह निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उपाध्याय की हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह 32 वर्ष की थी और उनका परिवार जो चंडीगढ़ में है, शव को मुंबई ला रहा है। अंतिम संस्कार बुधवार को होगा।

साराभाई वर्सेज साराभाई टेक-2 शो में वैभवी के साथ काम कर चुके निर्माता-अभिनेता जेडी मजेठिया ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने खुलासा किया कि उपाध्याय की कार टर्न लेते समय घाटी में गिर गई। उन्होंने बताया कि कार में वैभवी का मंगेतर भी मौजूद था, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।