‘द इम्मोर्टल अश्वथामा’ में अल्लूअर्जुन बनेंगे अश्वथामा

मुंबई। महाभारत के पौराणिक किरदार अश्वथामा पर बनने वाली फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वथामा’ में अब साउथ के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जून को लेने की तैयारी चल रहा है। यह फिल्म निर्देशक आदित्य धुरी की ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो पिछले साल साल से रुकी पड़ी है। अश्वथामा के किरादर के लिए इस फिल्म में पहले विक्की कौशल को साइन किया गया था, लेकिन फिर बात बिगड़ गई। अब अश्वथामा के किरदार के लिए अल्लू अर्जून से बात की जा रही है। अल्लू अर्जुन भी इस रोल के लिए अपनी सहमति लगभग दे दी है।

‘द इम्मोर्टल अश्वथामा’ एक मेगा बजट वाली फिल्म है। इस फिल्म में महाभारत के पौराणिक किरदार अश्वथामा जिसे अमरत्व का वरदान हासिल था को एक सुपर हीरो के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म को दो पार्ट्स में बनाने की तैयारी है। इस फिल्म को जियो स्टूडियो प्रोड्ययूस कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक की कई चीजों पर बातचीत हो चुकी है। अश्वथामा का किरादर अल्लू अर्जून को पसंद है।