अरिंदम रॉय की अगली फिल्म का नाम ‘R.A.M’ है

मुंबई। सुपरस्टार अरिंदम रॉय की वापसी वाली फिल्म के शीर्षक की घोषणा रविवार को की गई। फिल्म का आधिकारिक शीर्षक ‘R.A.M’ है। फिल्म का निर्माण रत्ना फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म का निर्देशन अशोक पति करेंगे। यह अरिंदम की 54वीं फिल्म होगी। आधिकारिक शीर्षक घोषणा कार्यक्रम में अभिनेता और निर्माता अरिंदम रॉय, अभिनेत्री रूपशा मुखोपाध्याय, पिंकी प्रधान, ओएफडीसी के अध्यक्ष सत्यब्रत त्रिपाठी, कैमरामैन सुरेंद्र साहू, निर्माता मंटू नायक, प्रद्युम्न लेंका, टूटू नायक, बिनी सामल, निर्देशक अशोक पति क्रिएटिव हेड प्रणय जेठी और अन्य मौजूद थे।

2020 की फिल्म बाबू भाईजान के बाद अरिंदम के लिए यह पहली फिल्म होगी और उनके प्रशंसक उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। मेकर्स इसे दशहरा में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं । सुपरस्टार अरिंदम रॉय की कमबैक फिल्म को लीड हीरोइन भी मिल गई है। इस फिल्म से बंगाली एक्ट्रेस रूपशा मुखोपाध्याय उड़िया इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। रूपशा मुखोपाध्याय एक अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से बंगाली फिल्म उद्योग में काम करती हैं। वह भालोबाशा भालोबाशा (2016), के तुमी नंदिनी (2019) और हॉरर के लिए जानी जाती हैं।