भरत सिंह भारती ने नई दिल्ली में जमाया रंग

नई दिल्ली। बिहार के वरिष्ठ लोक गायक भरत सिंह भारती ने नई दिल्ली के मेघदूत रंगशाला में संगीत नाटक अकादमी द्वारा अमृत पुरस्कार के तहत आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार की पारंपरिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति की और लोगों का मन जीत लिया।
भरत सिंह भारती ने अपने दल के साथ भोजपुरी और मगही लोकगीतों की प्रस्तुति श्रद्धा और स्नेह के साथ पकी।

इस विशेष समारोह में देश के बड़े-बड़े गौरवशाली कलाकार गुणी एवं गणमान्य व्यक्ति की उपस्थित रही। कार्यक्रम के उपरांत भरत सिंह भारती तथा उनके साथी कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र द्वारा सम्मानित किया गया। इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगत कलाकार कोरस के रूप में ललन उपाध्याय एवं चंदेश्वर सिंह, नाल पर राजीव कुमार भारती, तबला पर धर्मद्वाज़ भारती, इफेक्ट ऑर्गन पर राजन कुमार, इफेक्ट पैड पर श्री ब्रज किशोर वर्मा ने संगत किया।