भोजपुरी फिल्म ‘मोहन रंगरसिया आई लव यू’ जल्द होगी रिलीज

मुंबई: बि फ्रेंड्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म मोहन रंगरसिया आई लव यू जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। यह फिल्म रिलीज को तैयार है। फिल्म शीघ्र ही बिहार/झारखण्ड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। यह जानकारी फिल्म के निर्मात्री बबिता ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि ‘मोहन रंगरसिया आई लव यू’ पारिवारिक प्रेम कथा पर आधारित एक खूबसूरत फिल्म है। हम फिल्म को रिलीज करने की सारी तैयारियां भी कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि ‘मोहन रंगरसिया आई लव यू’ प्रेम कथा पर आधारित फिल्म जरूर है। लेकिन यह दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सार्थक संदेश भी देगी। हमने फिल्म को बेहद खास तरीके से तैयार किया है। फिल्म के संवाद आपके दिल को छू लेंगे तो आप हमारी फिल्म के गानों पर झुमने को मजबूर हो जाएंगे। एक्शन और इमोशन फिल्म की एडिशनल ब्यूटी है। जो दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। कुल मिलाकर देखा जाए तो हमने एक परफैक्ट कमर्शियल सिनेमा बनाई है, कुछ दिनों में दर्शकों के बीच होगी। उम्मीद है कि आप सभी अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर हमारी फिल्म को देखेंगे और अपना सुझाव और आशीर्वाद भी जरूर दें। भोजपुरी फिल्म मोहन रंगरसिया आई लव यू के बिहार/ झारखण्ड के वितरक उदय कुमार अम्बस्ठा ने कहा की ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।

आपको बताते हैं कि ‘मोहन रंगरसिया आई लव यू’ के निर्मात्री बबिता ठाकुर हैं। और लेखक निर्देशक के.विरल (डॉ. बी. पांडे ) हैं। म्यूजिक श्रीश, मुकेश नन्दन और विकास यादव का है। गीत के.विरल का है। डीओपी मनोज यादव हैं। राजेश शर्मा, सुशांत शेखर कोरियोग्राफर है। फिल्म में मुख्य रूप से भारती राज, स्वेता वर्मा मोना, मुस्कान राज, सोनू पांडे , सतीश सहनी, रूपा श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, अवधेश पासवान नजर आने वाले हैं।

Murabba Video Song

Kiara Advani in Red Dress Will Blow Your Mind

Rashmika Mandanna Stuns in Mini Dress

Actress Ketika Sharma Looks Stunning in These Stills

Follow Us on FACEBOOK TWITTER