दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई

मुंबई। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का आज 36 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे आंखों के तारे को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून को हुआ था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा है कि समय बीता जा रहा आज इस खास दिन पर हमारे आंखों के तारे को बहुत-बहुत बधाई आने वाला साल आपके लिए खुशियों से भरा हो और आप नई ऊंचाइयां हासिल करें हम सभी को आप पर और आपकी अचीवमेंट पर गर्व है खासकर दहाड़ में आपका काम शानदार रहा है। आप मेरे लिए हमेशा खास रहेंगी हैप्पी ग्रेट डे गॉड ब्लेस।
सोशल मीडिया पर लोग शत्रुघ्न सिन्हा के इस पोस्ट को खूब पसंद भी कर रहे हैं और कॉमेंट्स ही कर रहे हैं। साक्षी सिन्हा को लगातार उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है।