फिल्म लेखक व निर्देशक सुबोध गाँधी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में शामिल

पटना। सोनपुर विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी फिल्म लेखक निर्देशक सुबोध कुमार नीरज उर्फ सुबोध गाँधी लोजपा (रामविलास) में शामिल हो गये है। उन्हे खेल और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में बिहार प्रदेश महासचिव का पदभार सौपा गया है।

सुबोध गाँधी ने बताया कि आज बिहार को चिराग पासवान जैसे दूरदर्शी सोच तथा जनता से सीधा संवाद करने वाले साहसी युवा के नेतृत्व की जरूरत है। बिहार साहित्यकारो और कलाकारो की भूमि है। पर वर्तमान सरकार में हमारे साहित्यकार और कलाकार उपेक्षित है। इन्हे पुछने वाला कोई नही है। कला संस्कृति का क्षेत्र हो, भोजपुरी सिनेमा जगत हो या खेल जगत। सभी नीतिश सरकार की उदासीनता का शिकार है। हमें बिहार के खिलाड़ी कलाकार साहित्यकार के लिये लड़ाई लड़नी है। इसी सोच के साथ हमने इस पद को ग्रहण किया है।

उन्होंने कहा कि हम लोजपा (रा) खेल व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रदीप लंकेश जी तथा इस प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव को आभार प्रकट करता हूं जिन्होने मेरे ऊपर भरोसा दिखाते हुये यह महत्वपूर्ण पदभार हमें दिया। साथ ही चिराग पासवान को सादर धन्यवाद देता हूँ जिन्होने अपने नेतृत्व में मुझे काम करने का अवसर प्रदान किया। अंत में लोजपा के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नेता इंदल पासवान को धन्यवाद देता हूँ जिन्होने हमे लोजपा की तरफ आकर्षित किया।