फिल्मफेयर द्वारा सम्मानित साहित्यकार मनोज भावुक को प्रतिष्ठित ‘ अंजन’ सम्मान

मुंबई। सुप्रसिद्ध साहित्यकार, फिल्म गीतकार व भोजपुरी जंक्शन के यशस्वी संपादक मनोज भावुक को भोजपुरी साहित्य के प्रतिष्ठित ‘ अंजन सम्मान ‘ 2023 से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व यह सम्मान सर्वश्री कन्हैया प्रसाद तिवारी ‘ रसिक ‘ ( 2018), भालचंद त्रिपाठी ( 2019), अनिल चौबे ( 2020), डॉ. अशोक द्विवेदी ( 2021) और डॉ. कमलेश राय ( 2022) को प्रदान किया गया है।

विश्व भोजपुरी सम्मेलन की दिल्ली और इंग्लैंड इकाई के अध्यक्ष और सारेगामापा जैसे शोज के प्रोजेक्ट हेड रहे मनोज भावुक ने भोजपुरी भाषा के लिए यूरोप, अफ्रीका, दुबई, मॉरिशस, नेपाल अनेक देशों की यात्रा की है। आपको सिनेमा व साहित्य के बीच एक सेतु और भोजपुरी सिनेमा का इनसाइक्लोपीडिया भी कहा जाता है। हाल ही में आपको फिल्मफेयर व फेमिना द्वारा सम्मानित किया गया। बिहार के राज्यपाल द्वारा ‘ राज्य गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। तस्वीर जिंदगी के और चलनी में पानी आपकी चर्चित पुस्तकें हैं।

मनोज को ‘अंजन सम्मान’ 22 नवम्बर 2023 को भोजपुरी के धाम अमही मिश्र, भोरे, गोपालगंज, बिहार में जय भोजपुरी-जय भोजपुरिया द्वारा आयोजित साहित्यिक-सांस्कृतिक महोत्सव-6 में प्रदान किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में संस्कार गीतों के लिए वायरल लोकगायिका माधुरी राय को तिस्ता सम्मान से नवाजा जाएगा।