नॉर्थ ईस्ट फिल्म फेस्टिवल 2023 में महिमा चौधरी से लेकर रणदीप हुड्डा तक हुए शामिल

मुंबई। एन.एफ.डी.सी. कैंपस  में  3-दिवसीय नॉर्थईस्ट फिल्म फेस्टिवल 2023 (NEFF) का आयोजन किया गया। यह महोत्सव 24-26 मार्च को हुआ। यह सिक्किम फिल्म बोर्ड द्वारा एन.एफ.डी.सी और फाइंड स्टूडियो   के सहयोग से भारत के उत्तर पूर्वी  राज्यों के कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए एक पहल है। पूर्वोत्तर राज्यों की रचनात्मक प्रतिभाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए  मुंबई में इस उत्सव का आयोजन किया गया है। एनईएफएफ 2023 में पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट फिल्मों, लघु फिल्मों और वृत्तचित्रों को प्रदर्शित किया गया।

इस कार्यक्रम में महिमा चौधरी, रणदीप हुड्डा, गुलशन ग्रोवर, पद्मिनी कोल्हापुरे, मुकेश छाबड़ा, अशोक पंडित अभिनव कश्यप, पूनम ढिल्लों, पूजा शर्मा, यशपाल शर्मा सहित कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने भाग लिया।
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण निदेशक अम्स्ट्रांग पामे ने दर्शकों को संबोधित करते हुए लोगों से पूर्वोत्तर के राज्यों में आने और फिल्में बनाने की अपील की।