गुंजन सिंह का रुला देने वाला मार्मिक गाना वृद्धा आश्रम हुआ रिलीज, गाने की कमाई दी जाएगी आश्रम में

मुंबई। अभिनेता और सिंगर गुंजन सिंह का नया गाना वृद्धा आश्रम आज रिलीज हो गया है। इस गाने को आश्रय ओल्ड एज होम में रह रहे लोगों के बीच रिलीज किया गया, जिसकी कमाई का पैसा इस ओल्ड एज होम को दिया जाएगा। ये जानकारी आज गाने के रिलीज के मौके पर गुंजन सिंह ने खुद दी।

उन्होंने कहा कि ओल्ड एज होम समाज की हकीकत है, जब पश्चात संस्कृति को फॉलो कर लोग आज अपने बूढ़े मां बाप को ओल्ड एज होम में भेजते हैं। ऐसे में भले उनके बेटे उन्हें भूल गए, लेकिन हम उन बूढ़े मां बाप के लिए आगे आएं और उनकी मदद करें। इसलिए आज मैंने यह गाना गया है और इसे रिलीज किया है।

गुंजन सिंह का यह गाना बेहद मार्मिक है। और यह लोगों को बेहद पसंद भी आ रही है। साथ ही लोगों के बीच यह सकारात्मक संदेश भी दे रही है। इस गाने को गुंजन सिंह ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसका जोनर सैड है और यह सीधा दिल से कनेक्ट करता है।

आपको बता दें कि इस बेहतरीन गाने को गुंजन सिंह ने आवाज दी है। गीतकार अमन अलबेला हैं। संगीतकार शिशिर पांडे हैं। निर्देशक सुशांत सिंह एवं कुमार चंदन हैं।विशेष सहयोग तुषार सिंह और डी आई रोहित सिंह हैं। प्रोडक्शन मैनेजर प्रीतम चौधरी हैं।