अपने ब्यॉयफ्रेंड के मौते के सदमें से कैसे बाहर निकलेंगी प्रियंका चोपड़ा ?

मुंबई। भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘लव अगेन’ का ट्रेलर जारी किया गया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी महिला की भूमिका में है जिसके ब्यॉयफ्रेंड की मौत हो चुकी है और जिसकी वजह वह गहरे सदमें में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के कई शेड देखने को मिलेंगे। फिल्म में रॉब बर्न्स एक जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं। उन्हें प्रियंका से प्यार हो जाता है।

यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में 5 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर जारी होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैन्स बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वे देखना चाहते हैं कि अपने ब्यॉयफ्रेंड के मौत के सदमे से प्रियंका चोपड़ा कैसे बाहर निकलती हैं।