मेलबोर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल में रानी मुखर्जी और करण जौहर सहित कई फिल्मी सितारों को किया गया सम्मानित

मुंबई। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) अवार्ड्स में एक बार फिर भारतीय फिल्म उद्योग के बेहतरीन फिल्म सितारों को सम्मानित किया गया है।
मेलबर्न के प्रतिष्ठित हैमर हॉल में आयोजित पुरस्कार समारोह ने सिनेमाई प्रतिभाओं का जश्न मनाया। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए रानी मुखर्जी और मोहित अग्रवाल को टॉप अभिनय सम्मान मिला, जबकि सीता रामम को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आगरा को सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म, कन्नड़ फिल्म निर्माता पृथ्वी कोनानुर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक घोषित किया गया।

यहां विजेताओं की पूरी सूची है:

जूरी पुरस्कार

*सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री
टू किल अ टाइगर

सर्वश्रेष्ठ इंडी फ़िल्म
आगरा

फ़िल्म में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पुरुष)
आगरा – मोहित अग्रवाल

फ़िल्म में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (महिला)
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे – रानी मुखर्जी

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
पृथ्वी कोनानुर – हेडिनलेंटू

सर्वश्रेष्ठ फिल्म
सीता रामम

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सिरीज़ (पुरुष)
विजय वर्मा – दहाड़

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सिरीज़ (महिला)
राजश्री देशपांडे ए ट्रायल बाय फायर

सर्वश्रेष्ठ सिरीज़
जुबली

सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म – पीपुल्स चॉइस
कनेक्शन क्या हैं – नीलेश नाइक

सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म – ऑस्ट्रेलिया
होम – मार्क रसेल बर्नार्ड

सोशल पुरस्कार

इक्वालिटी इन सिनेमा पुरस्कार
डार्लिंग्स”

पीपुल्स च्वाइस अवार्ड
पठान

एक फिल्म निर्माता के रूप में 25 साल पूरे करने के लिए पुरस्कार
करण जौहर

उभरते वैश्विक सुपरस्टार
कार्तिक आर्यन

डायवर्सिटी इन सिनेमा पुरुस्कार
मृणाल ठाकुर

डिसरपटर पुरस्कार
भूमि पेडनेकर

रेनबो स्टोरीज़ पुरस्कार
ओनीर