हैलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2023 शो में पहुंचे कई सितारें

मुंबई। हैलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2023 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इवेंट में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के स्टार्स नजर आए। काजोल, हिना खान, मौनी रॉय समेत समेत कई सेलेब्स रेड कार्पेट पर जम कर पोज देते दिखे। दुबई के कारोबारी डॉ. अब्दुल्ला भी वीआईपी गेस्ट बनकर पहुंचे। साथ ही भारतीय कारोबारी और बीटीवी भारत के संस्थापक सौम्या रंजन प्रधान भी इवेंट में पहुंचे।

इस इवेंट में अनिल कपूर सूट-बूट पहने हुए दिखाई दिए। अनिल कपूर इस लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे।अजय देवगन की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस इवेंट में ग्लैमरस अवतार में नजर आई। काजोल का ये लुक देख लोग उन्हें ही देखते रह गए.आदित्य रॉय कपूर भी इस इवेंट में पहुंचे थे। आदित्य रॉय कपूर ने इस दौरान ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी। आदित्य रॉय कपूर का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया।

बीसीसीआई सचिव जय शाह को हैल्लो अवार्ड से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा जय शाह को हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2023 से नवाजा गया । दरअसल, बीसीसीआई सचिव जय शाह को खेलों के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। बहरहाल, बीसीसीआई के सोशल मीडिया हैंडल से एक फोटो शेयर किया गया है। इस फोटो में जय शाह अवार्ड लेते नजर आ रहे हैं।