मारुफ रैपर कोस्टा टिच की जोहेन्सबर्ग में परफॉरमेंस केदौरान मौत

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के मारुफ रैपर कोस्टा टिच की परफॉरमेंस के दौरान अचानक मौत हो जाने से उनके चाहने वाले स्तब्ध रहैं। शनिवार की रात को जोहान्सबर्ग में उनका अल्ट्रा म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान उनका परफॉरमेंस चल रहा था। बड़ी संख्या में लोग उनके साथ नाच गा रहे हैं। अचानक से वह स्टेज पर गिरे और दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ दिया। उनकी मौत की खबर फैलते ही चारो तरफ मायूसी छा गयी। बताया जा रहा है उन्हें स्टेज पर दी दिल का दौरा पड़ा था, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। स्टेज पर परफॉरमेंस करने के के दौरान गिरते हुए उनका उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उनकी मौत पर शोक जताने वालों की बाढ़ गयी है।

जानकारी के मुताबिक अपनी गायकी और डांस के जरिये साउथ अफ्रीका सहित दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाने वाले रैपर कोस्टा टिच परफॉरमेंस के दौरान दो बार लड़खड़ाते हुए दिखे। एक बार तो उन्हें संभाल लिया गया लेकिन दोबारा जब गिरे तो उठ नहीं सके। स्टेज पर कोस्टा टिच के परफॉरमेंस को लोग खूब इंज्वाय करते थे। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कोस्टा टिच परफॉरमेंस पर लोग जमकर झूम रहे हैं और सीटिंया बजा रहे हैं और वह भी अपनी पूरी रवानगी में दिख रहे हैं। युवाओं के बीच में काफी लोकप्रिय थे। उनकी अचानक मौत से साउथ अफ्रीका के म्यूजिक उद्योग को एक बड़ा झटका लगा है।

स्टेज परफॉरमेंस के दौरान किसी कलाकार की मौत होने की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले मई 2022 में कोलकाता में स्टेज पर फरफार्म कर रहे भारतीय फिल्म के गायक केके यानि कृष्ण कुमार कुन्नथ की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी। उन्हें स्टेज पर दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

बहरहाल, कोरनाकाल के बाद से दिल का दौरा पड़ने से लोगों की हो रही मौत में वृद्धि दर्ज की जा रही है। दुनियाभर में वैज्ञानिकों के अलग अलग समूह इस तरह की मौतों में हो रही बढ़ोतरी पर शोध करने मे लगे हुए हैं।