मैथिली भाषा में क्राइम थ्रिलर ‘जैक्सन हॉल्ट’ बनाकर साहस का परिचय दिया है नीतू चंद्रा और नितिन चंद्रा ने

मुंबई। समय के साथ क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों का तेजी से विकास हो रहा है और लोग भी इसमें काम करने को लेकर के काफी उत्सुक दिख रहे हैं। बिहार की भोजपुरी भाषा में बनने वाली फिल्मों ने तो गति पकड़ ली है लेकिन मैथिली भाषा की फिल्में अभी भी उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पा रही है। फिल्म के क्षेत्र में इस भाषा को लेकर के काम करने वाले लोगों की भी कभी हैं। हालांकि कुछ लोग इस क्षेत्र में साहस दिखा रहे हैं। नितिन चंद्रा और नीतू चंद्रा उन्हीं लोगों में शामिल हैं। वह अपनी फिल्म ‘जैक्सन हॉल्ट’ मैथिली में लेकर के आ रहे हैं।
नितिन चंद्रा इस फिल्म के निर्देशक है और नीतू चंद्रा इस फिल्म की प्रोड्यूसर है। दोनों ने मैथिली भाषी कलाकारों को लेकर के मैथिली भाषा में एक बेहतरीन फिल्म बनाने की पुरजोर कोशिश की है।
भोजपुरी भाषा में आमतौर से पारिवारिक और मसाला फिल्मों को बनाने का चलन है। मारधाड़ और कानफाड़ू संगीत का इसमें जबरदस्त इस्तेमाल किया जाता है। प्रयोगवादी फिल्मों का भोजपुरी में जबरदस्त अभाव है। लेकिन मैथिली भाषा में बनने वाली ‘जंक्शन हॉल्ट’ पूर्णता एक प्रयोगवादी फिल्म है। यह एक क्राइम थ्रिलर है। मैथिली भाषा को अमूमन कविराज विद्यापति के गीतों के लिए जाना जाता है। मिथिला के हर घर में उनके गीत गूंजते हैं। भोजपुरी फिल्मों की तरह मैथिली के पारंपरिक समाज को न पकड़ते हुए मैथिली भाषा में एक क्राइम थ्रिलर बनाकर के नीतू चंद्रा और नितिन चंद्रा ने अद्भुत साहस का परिचय दिया है।
इस फिल्म में मुख्य भूमिका राम बहादुर रेणु, निश्चल अभिषेक, दुर्गेश कुमार कुमार ने निभाई है। इसका टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है।
फिल्म का ट्रेलर 5 और 6 अप्रैल को दरभंगा और मधुबनी में तथा 6 अप्रैल को पटना में जारी किया जा रहा है।