गाना ‘राजा जी का दिलवा’ में शालनी के साथ धमाल मचा रहे हैं पवन सिंह

मुंबई। भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह का नया गाना ‘राजा जी का दिलवा’ रिलीज हो गया है। इस गाना में पवन सिंह अभिनेत्री शालनी के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की मस्ती और चुहलबाजी को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह शिवानी सिंह ने गाया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी का है म्यूजिक प्रियांशु सिंह का।

‘राजा जी का दिलवा’ गाना डीआरएस म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। डीआरएस म्यूजिक के संचालक धनंजय सिंह ने बताया कि गाना हरी ओढ़नी के अपार सफलता के बाद एक बार फिर पवन सिंह की आवाज में हमने राजा जी के दिलवा गाना बनाया है, जिसे श्रोता खूब पसंद कर रहे हैं।