राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का मिला 68 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स

मुंबई। 68 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। राजकुमार को राव को फिल्म ‘बधाई दो’ के लिए आलिया भट्ट को फिल्म‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। फिल्म फेयर अवार्ड्स शो को सलमान खान ने आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल के साथ होस्ट किया।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार फिल्म‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए संजय लीला भंसाली को दिया गया। अनिल कपूर को फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता शीबा चड्डा को फिल्म ‘बधाई दो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) हर्षवर्धन कुलकर्णी को फिल्म बधाई दो, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) संजय मिश्रा को फिल्म वध, सर्वश्रेष्ट डायलॉग-प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षणी वशिष्ठ को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़, बेस्ट स्क्रीन प्ले-अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी, और हर्षवर्धन कुलकर्णी को फिल्म बधाई दो के लिए दिया गया है।

प्रेम चोपड़ा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है।

बेस्ट म्यूजिक एल्बम-ब्रह्मास्त्र पार्ट वन (प्रीतम), बेस्ट लिरिक्स-अमिताभ भट्टाचार्या, कैसरिया सॉंन्ग (ब्रह्मास्त्र), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरजित सिंह (केसरिया सॉन्ग, ब्रह्मास्त्र), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)-कविता सेठ (रंग सारी सॉन्ग, जुग जुग जीयो), बेस्ट बैक ग्राउंट स्कोर-संचित बलहारा और अंकित बलहारा (गंगूबाई काठियाबाड़ी), बेस्ट सिनेमेटोग्राफी-सुदीप चटर्जी (गंगूबाई काठियावाड़ी), बेस्ट डेब्यू (मेल)- अंकुश गेडम (झुंड), बेस्ट डेब्यू (फीमेल)-एंड्रिया केविचुसा (अनेक), बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह और राजीव बर्नवाल, बेस्ट एक्शन परवेज शेख (विक्रम वेधा), बेस्ट कोरियोग्राफी –क्रुति महेश (ढोलिदा, गंगूबाई काठियाबाड़ी) को दिया गया है।