“जवान” में शाहरुख खान के साथ एक्शन करते नजर आएंगे सलमान खान, अल्लू अर्जून और विजय

मुंबई। भारतीय हिन्दी सिनेमा में साउथ की फिल्मों के रिमेक को लोग खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं साउथ की हिन्दी में डब की गयी फिल्में भी उत्तर भारत के हिन्दी भाषी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। साउथ की फिल्मों के लगभग सभी सुपरस्टार भी हिन्दी भाषी दर्शकों के दिलों में घर बनाये हुए हैं। यही वजह है कि अब दक्षिण भारत के सुपरस्टारों को हिन्दी सिनेमा में प्रमुखता से जगह मिलने लगी है, और साउथ फिल्म के कई निर्देशक भी हिन्दी फिल्मों में हाथ आजमा रहे हैं। इस क्रम में शाहरूख खान की फिल्म “जवान” में अल्लू अर्जून और विजय एक्शन करते हुए नजर आएंगे।

साउथ के फिल्मकार एटली शाहरूख खान को लेकर फिल्म “जवान” बना रहे हैं। इस फिल्म में नयनतारा शाररुख खान के साथ इश्क लड़ाती हुई नजर आएंगी। दीपिका पादुकोन को भी इस फिल्म शामिल किया गया है। साथ ही सलमान खान, अल्लू अर्जून और विजय को भी फिल्म में लिया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह एक एक्शन फिल्म है। सलमान खान, अल्लू अर्जून और विजय शाहरुख खान के साथ कई जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। बीच बीच में तड़का देने के लिए दीपिका पादुकोन भी पूरी रवानगी में दिखेंगी। दीपिका और शाहरुख खान एक साथ स्क्रीन पर लोग खूब पसंद करते हैं।