फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” में किलिंग अंदाज में दिख रहे सलमान खान

मुबई। सलमान खान के प्रशंसक उनकी आने वाली नई फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज होने के साथ ही उनके प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ गयी है। इस पोस्टर में वह बढ़ी हुई दाढ़ी, लंबे लंबे बाल और आंखों पर स्टाइलिश चश्में से अपने प्रशंसकों को काफी लुभा रहे हैं। उनके इस नये पोस्टर को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि वह इस फिल्म में एक ओर भाई की भूमिका में होंगे तो दूसरी ओर किसी की जान भी बनेंगे। बता दें कि इस फिल्म में उनकी जान पूजा हेगड़े हैं। जी हां, इस फिल्म में वह पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान के ही प्रोडक्शन हाउस ने किया है। यह एक एक्शन फिल्म है जिसके निर्देशक फरहाज सम्जी हैं।

इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में हनी सिंह और रामचरण की भी गेस्ट एपियरेंस हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।