मिसेज बिहार-2023 का दूसरा ऑडिशन सम्पन्न,विनर को मिलेंगे कई प्रोजेक्ट्स

मुंबई। पटना में मिसेज बिहार -2023 के लिए ऑडिशन का आयोजन पाटलिपुत्र स्थित औरम हॉल में किया गया था जिसमें पटना व बिहार के सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। बिहार भर से लगभग 300 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। लेकिन जो आवेदक शनिवार को आयोजित ऑडिशन में शामिल नही हो पाएं थे उनके डिमांड पर रविवार 22 अप्रैल को पुनः ऑडिशन का आयोजन किया गया था। बिहारभर से 125 महिलाओ ने हिस्सा लिया। ओशियन इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित मिसेज बिहार -2023 (सौंदर्य स्पर्धा) के इस ऑडिशन में विवाहित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने अपनी भावनाओं को साझा किया। इस दौरान कैटवॉक राउंड भी हुआ, जिसमें प्रतिभागियों के उत्साह और कौशल ने सभी को हैरान कर दिया।
इतना ही नही ऑडिशन में चुने जाने पर महिलाओं को बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ व हजारों दर्शको के सामने एक भव्य कार्यक्रम में रैंप वॉक का अवसर प्राप्त होगा। उन्हें ग्रूमिंग सेशन में भाग लेने का मौका मिलेगा साथ ही विनर को कई प्रोजेक्ट्स व 50000 की धनराशी जितने का मौका मिलेग।

इस वर्ष का आयोजन स्टॉप वॉयलेंस अगेंस्ट वीमेन के थीम पर आयोजित है, ओशियन एंटरटैनमेंट के एमडी प्रवीण सिन्हा ने बताया की इस ऑडिशन में चयनित व इस कॉन्टेस्ट के विनर को बिहार भर में नारी के उत्थान के लिए एक ब्रांड अम्बेसडर के रूप में विभिन्न गतिविधियों में शामिल कर गांव समाज में सैनेटरी पैड वितरण और इस विषय में गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने का लक्ष्य है और यह कदम महिला सशक्तिकरण के तरफ उठाया जाने वाला एक और बड़ा कदम होगा। इस आयोजन के निर्णायक मंडल में सदस्य के रूप में मनीष चंद्रेश,डॉक्टर साहिस्ता अली, आशीष अग्रवाल और डॉ. अनामिका राज मौजूद रहें।