शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने 67 साल की उम्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की

मुंबई। दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर और गीता बाली के बेटे आदित्य राज कपूर 67 साल की उम्र में स्नातक हैं। आदित्य ने पत्राचार के माध्यम से दर्शनशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की, और अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए अपनी बेटी तुलसी को श्रेय दिया।

आदित्य ने कहा कि उन्हें पढ़ाई के तमाम मौके मिले, लेकिन उन्होंने कभी इनमें से किसी का भी फायदा नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 61 साल की उम्र में पढ़ाई शुरू की और दर्शनशास्त्र पर ध्यान केंद्रित किया, क्योंकि उनका झुकाव आध्यात्मिक रूप से इसके प्रति था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी तुलसी ने उन्हें एक सेवानिवृत्त व्यक्ति के रूप में देखा, जिसके पास बहुत सारा समय था, और इस तरह उन्होंने उन्हें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से ऑनलाइन पाठ्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया। आदित्य ने बताया कि महामारी के कारण उनकी कुछ परीक्षाएं छूट गईं, लेकिन अंततः उन्होंने 59.67% अंकों के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब मास्टर्स प्रोग्राम में भी दाखिला ले लिया है। उन्होंने कहा, ”मैंने यह अपनी मां गीता बाली के लिए किया।”