‘तितली उड़ी’ गाकर धूम मचाने वाली शारदा राजन अयंगर नहीं रही

मुंबई। शारदा राजन अयंगर का बुधवार, 14 जून को निधन हो गया। शारदा ने ‘जहां प्यार मिले’ (1970) के हिट कैबरे नंबर ‘बात जरा है आप की’ को गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का प्रतिष्ठित फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शारदा राजन का 86 साल की उम्र में कैंसर की वजह से निधन हो गया है। वह साल 1966 में आई फिल्म ‘सूरज’ के गाने ‘तितली उड़ी के’ के लिए खास तौर से जानी जाती थी।

उनका जन्म एक तमिल परिवार में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एंट्री राज कपूर की वजह से हुई थी। राज कपूर ने ही उनकी मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टरर्स शंकर-जयकिशन से करवाई थी। उन्होंने उन्हें पहला ब्रेक ‘सूरज’ से दिया था। उनकी डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें मोहम्मद रफी के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उस समय की ज्यादातर फिल्मों में लता मंगेशकर और आशा भोसले गाना गाती थीं, लेकिन शारदा जी की बच्ची जैसी आवाज उस समय एक बदलाव लेकर आया था। लोगों को उनकी आवाज फ्रेश लगती थी।

शारदा जी ने कई भारतीय भाषाओं में गाना गाया था और उन्होंने अपने समय के लगभग सारे म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ काम किया था। 70 के दशक में उन्होंने अपना पॉप एल्बम लॉन्च किया और म्यूजिक डायरेक्शन की ओर बढ़ गई थीं। उनकी लास्ट फिल्म 80 के दशक में आई कांच की दीवार थी। उन्होंने साल 2007 में एल्बम मिर्जा गालिब गजल, अंदाज-ए-बयां से अपना कमबैक भी किया था।

Murabba Video Song

Kiara Advani in Red Dress Will Blow Your Mind

Rashmika Mandanna Stuns in Mini Dress

Actress Ketika Sharma Looks Stunning in These Stills

Follow Us on FACEBOOK TWITTER