राम मंदिर पर बन रही फिल्म ‘695’ में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे धारावाहिक ‘रामायण’ के श्रीराम अरुण गोविल

मुंबई। दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक रामायण में भगवान श्री रामचंद्र की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल की लोकप्रियता का आलम यह था कि लोग उनकी पूजा किया करते थे। इतना ही नहीं जब एक सार्वजनिक स्थान पर वह सिगरेट पी रहे थे तो लोगों ने इसके खिलाफ जबरदस्त नाराजगी व्यक्त की थी। इस धारावाहिक के प्रसारण के बाद दर्शक उन्हें अन्य किसी किरदार में देखने के लिए तैयार ही नहीं थे। शायद यही वजह रही कि बाल लंबे समय तक अभिनय की दुनिया से दूर हो गए थे। लेकिन अब एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘695’ मैं अपने किरदार का गेटअप शेयर किया है। वह सफेद बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। माथे पर तिलक भी लगा हुआ है।
अपनी या तस्वीर शेयर करते हुए अरुण गोविल ने लिखा है कि राम मंदिर निर्माण में होने वाले संघर्ष पर बनने वाली मूवी “695” में मेरे किरदार की एक झलक…
जय श्री राम ।

जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर आधारित है। इस फिल्म में राम मंदिर के निर्माण की संघर्ष गाथा को बयां किया गया है। इस फिल्म में अरुण गोविल एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में देखा जा रहा है। भारत में होने वाली सांस्कृतिक क्रांति का यह प्रतीक बन गया है। इस मंदिर का निर्माण कर जोरों से चल रहा है और उम्मीद है कि साल 2024 में यह मंदिर आम लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा। भगवान श्री राम के रूप में अरुण गोविल की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें इस फिल्म से जोड़ा गया है।
फिल्म का नाम 695 क्यों’ है यह भी एक पहेली है।

कहा जा रहा है कि ये मुख्य रूप से तीन घटनाओं पर आधारित है। 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा ढहा, 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर के पक्ष में फैसला आया और 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नींव रखी। इन्हीं तीन तारीखों 6,9 और 5 को मिलाकर 695 नाम दिया गया है।