![](https://hindi.klapboardpost.com/wp-content/uploads/2023/04/Singer-Mika-Singh-told-the-Mumbai-High-Court-now-Rakhi-Sawant-has-no-objection-in-the-kissing-case.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने राखी सावंत को चुंबन लेने के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में इस केस को रफा-दफा करने की अपील की है। मीका सिंह का कहना है कि राखी सावंत के साथ उनका समझौता हो गया है और अब उन्हें इस मामले को रफा-दफा करने में कोई आपत्ति नहीं है। अभी राखी सावंत अपने काम में व्यस्त हैं और देश से बाहर हैं यदि जरूरत पड़ी तो वह उनके पक्ष में खड़ी हो सकती हैं।
मीका सिंह द्वारा राखी सावंत को चुंबन लेने का मामला 17 साल पुराना है। 11 जून 2006 को मीका सिंह के बर्थडे पार्टी में राखी सावंत भी मौजूद थी। राखी सावंत ने मीका सिंह के चेहरे पर जबरन केक लगाए थे। इसके जवाब में मीका सिंह ने सबके सामने ही राखी सावंत को पकड़कर के किस कर लिया था। मीका सिंह द्वारा राखी सावंत को किस करते हुए तस्वीर लगभग सभी राष्ट्रीय अखबारों की सुर्खियां बनी थी। सोशल मीडिया पर भी उनका यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस मामले में राखी सावंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने मीका सिंह के ऊपर छेड़छाड़ और बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। मीका सिंह को जमानत तो नहीं पड़ी थी। इसके बाद दोनों के संबंध काफी तल्ख हो गए थे।
अब मीका सिंह ने राखी सावंत के साथ अपने संबंधों को बेहतर होने का दावा करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट से किस मामले को रफा-दफा करने की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक जस्टिस एएस गडकरी और पीडी नाइक की बेंच को सावंत के वकील आयुष पासबोला ने बताया कि दोनो के बीच सुलह हो गई है और राखी को एफआईआर रद्द करने में कोई दिक्कत नहीं है।
हालांकि इसके साथ ही एक समस्या भी आ गई है राखी सावंत का केस रद्द करने की सहमति वाला हलफनामा हाईकोर्ट की रजिस्ट्री से गुम हो गया था। इसके बाद पीठ ने कथित तौर पर सावंत को एक नया हलफनामा दायर करने के लिए एक हफ्ते का टाइम दिया है।