वेब सीरीज ‘दहाड़’ में एक सख्त पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई। अपने दमदार अभिनय के बदौलत सोनाक्षी सिन्हा भारतीय हिन्दी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। दर्शक उन्हें और उनकी अदाकारी को बेहद पसंद करते हैं। उनके फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। अब वह बहुत जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी पहली वेब सीरिज ‘दहाड़’ में एक सख्त पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। यह वेब सीरिज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 12 मई को रीलिज हो रही है।

जानकारी के मुताबिक इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा अंजली भाटी नाम की एक महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो एक सीरियल किलर के पीछे पड़ी हुई है। वह सीरियल किलर ऐसे हत्या कर रहा है जैसे वह हत्या नहीं आत्महत्या हो।

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक भी शेयर की है। यह भारत की पहली वेब सीरीज है जिसे बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया गया था। फरवरी में इसका प्रीमियर हुआ था और अब अमेजॉन पर रिलीज किया जा रहा है। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा विजय वर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस वेब सीरीज जोया अख्तर और रीमा कागदी ने मिलकर बनाया है।