वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में 11 मार्च को देख सकते हैं फिल्म ‘दाग एगो लांछन’

मुंबई। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत और रक्षा गुप्ता की इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ अब भोजपुरी के दर्शक टीवी पर भी देख सकेंगे। यानी 11 मार्च शनिवार को भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय मूवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर होगा। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल ने दी।

निशांत ने बताया कि इंटर 10 टेलीविजन प्रा. लि. प्रस्तुत और  रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ इसी साल रिलीज हुई। सिनेमाघरों में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया और अब यह टीवी पर भी प्रसारित होने को तैयार है। फिल्म कल शाम 7 बजे से भोजपुरी सिनेमा चैनल पर रिलीज हो रही है। इसके अलावा इस फिल्म को दंगल एप पर भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक सामाजिक सरोकारों से लबरेज पारिवारिक कहानी वाली फिल्म है, जिसे आप सभी अपने परिजनों के साथ जरुर देखें। इस फिल्म को अब तक मुंबई के मल्टीप्लेक्स कार्निवल मूवी स्टार समेत देश भर के 50 से अधिक सिनेमाघरों में हमने रिलीज किया था और सभी जगह फिल्म अच्छी रही।