फिल्म “मंडप” का फर्स्ट लुक हुआ आउट, शादी के जोड़े में नजर आए निरहुआ-आम्रपाली

मुंबई। एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर से निर्मित और सांसद सह अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ व खूबसूरत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म “मंडप” का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें निरहुआ और आम्रपाली शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं।
आपको बता कि दोनों की जोड़ी भोजपुरी स्क्रीन की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी है, जो एक बार फिर से निर्माता रौशन सिंह की फिल्म “मंडप” में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्दगिर्द होने वाली है। फिल्म का फर्स्ट लुक इस बात की ओर इशारा भी करता है। फिल्म को आनंद सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक आने के बाद से फिल्म समीक्षकों को इससे काफी उम्मीद नजर आ रही है। यह निरहुआ की इस साल आने वाली प्रमुख फिल्मों में से एक है।
भोजपुरी फिल्म “मंडप” एक विशुद्ध भोजपुरी घर परिवार की कहानी है। यह बड़े कैनवास की फिल्म है। फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि हमारी फिल्म बेहद खास है। यह जब भी रिलीज हो, इसे जरूर देखें। हम सबों ने फिल्म में अपना पूरा योगदान दिया है। इस फिल्म की कहानी ने मुझे बेहद आकर्षित किया था। उम्मीद है फिल्म दर्शकों को भी बेहद पसंद आने वाली है।
फिल्म की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। जिन्होंने बताया कि फिल्म के संवाद से लेकर गीत संगीत तक बहुत अच्छे हैं। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली मुख्य भूमिका में हैं, जो फर्स्ट लुक में शादी के जोड़े में नजर आए हैं। फिल्म के खूबसूरत गाने की संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, अरविन्द तिवारी, उमा लाल यादव हैं। लेखक मनोज पांडे हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। नृत्य कानू मुखर्जी का है। कला राजीव शर्मा और संकलन जितेंद्र सिंह जीतू ने किया है।