एलियंस के बारे में जानकारी छुपा रही है अमेरिकीसरकार: स्टीपन स्टीलवर्ग

मुंबई। एलियंस की रहस्मयी दुनिया को लेकर भारत सहित हॉलीवुड में कई बेहतरनी फिल्में बनाई जा चुकी है। हॉलीवुड के ऑस्कर विजेता डायरेक्टर स्टीपन स्टीलवर्ग “ई.टी” और “क्लोज क्लोज एनकाउंटर्स ऑफ द थर्ड काइंड” जैसे फिल्में बनाकर एलियंस की रहस्मयी दुनिया की कई परतों से दर्शकों को रूबरू कराया था। इन फिल्मों को दुनियाभर के दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि अब तक यही माना जा रहा था कि एलियंस पर जो फिल्में उन्होंने बनाई है वह उसमें उन्होंने पूरी तरह से कल्पनाशीलता का सहारा लिया है। लेकिन अब उन्होंने दावा किया है कि एलियंस होते हैं। वह यहीं पर नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा है कि अमेरिकी सरकार को भी पता है कि एलियंस होते हैं और वह इससे संबंधित जानकारियों को छुपा रही है।

अमेरिका के चर्चित टीवी के शो “दि लेट शो विद स्टेफेन कॉलबर्ट” में अमेरिकी फिल्म हिदायतकार स्टीपन स्टीलवर्ग ने कहा है कि पिछले 70 सालों में एलियंस के साथ सामना करने वाले 500 लोगों के बारे में अमेरिकी सरकार के पास विस्तृत जानकारियां है, जिसे अमेरिकी सरकार छुपा रही है। उन्होंने कहा कि अन्वेषण के दौरान इन लोगों के साथ उन्होंने खुद बातचीत की थी। इनलोगों ने एलिएंस से हुए सामना के बारे में अपने निजी अनभवों को साक्षा किया है, जो काफी दिलचस्प हैं। इसके साथ ही डॉयरेक्टर स्टीपन स्टीलवर्ग ने स्वीकार किया है कि उन्होंने खुद कभी एलियंस नहीं देखा है।

उन्होंने आगे कहा है कि एक इंसान होने के नाते वह खुद उस चीज में यकीन नहीं कर सकते जिसे उन्होंने देखा नहीं है। लेकिन उनकी इच्छा है कि वह एलियंस को जरूर देखे। जिन लोगों ने देखा है वे शायद इन चीजों को सही तरीके से व्यक्त करने में पूरी तरह से सक्षम नहीं है।