जावेद अख्तर ने क्यों कहा जो गलती 70 साल पहले पाक ने किया था वही हम आज कर रहे हैं ?

जावेद अख्तर ने क्यों कहा जो गलती 70 साल पहले पाक ने किया था वही हम आज कर रहे हैं ?

आलोक नंदन शर्मा,मुंबई। फिल्म लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के लाहौर में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानियों को मुंबई हमलावरों को शरण देने के लिए लताड़ लगाई थी। इसे लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ पाकिस्तान में जोरदार प्रतिक्रियाएं हुई थी। अब जावेद अख्तर ने भारत में हिन्दू राष्ट्र की वकालत करने वालों को आड़े हाथ लेते हुये कहा है कि पाकिस्तान ने एक बड़ी गलती थी। जो पाकिस्तान ने 70 साल पहले किया था आज हम वही कर रहे हैं।

एक साक्षात्कार के दौरान पूछे गये सवाल के जवाब में जावेद अख्तर ने कहा है कि अगर धर्म से देश बनता तो पूरा मध्य पूर्व एक देश होता, पूरा यूरोप एक देश होता। एक किताब लिखी जाये, इंसान की ओर से की गई 10 बड़ी गलतियां तो उसमें पाकिस्तान का बनना भी शामिल होगा। पाकिस्तान का बनना तार्किक नहीं था, यह बेवजह था। पर ठीक है, अब यह सच्चाई है मानना ही होगा। लेकिन यह अतार्किक था। धर्म देश नहीं बनाता। पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमान नहीं है, शिया भी मुसलमान नहीं है। ये सब बंटवारे के पहले मुसलमान थे।

जावेद अख्तर ने आगे कहा है कि आज हम वो कर रहे हैं जो उन्होंने 70 साल पहले किया था। अब आपको हिन्दू राष्ट्र चाहिए, वो नहीं बना सके, दुनिया नहीं बना सकी, आप क्या बना लेंगे। मगर कमाल की बात ये है कि आपकी समझ में यह बात नहीं आ रही है। मुझे नहीं पता कि धर्म पर बना हुआ राष्ट्र क्या होता है। जिन्होंने बनाया है उन्हें देख लीजिये।

गौरतलब है कि हिन्दुस्तान में पिछले कुछ समय से एक वर्ग मुखर हुआ है जो भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की लगातार वकालत कर रहा है। इन लोगों का तर्क है कि धर्म के आधार पर पाकिस्तान का बंटवारा हो चुका है तो फिर भारत को हिन्दू राष्ट्र क्यों नहीं घोषित किया जा रहा है। निसंदेह ऐसे लोगों को जावेद अख्तर की यह दलील नागवार गुजरेगी।

Watch Kapil Sharma’s Zwigato Trailer

Kiara Advani in Red Dress Will Blow Your Mind

Rashmika Mandanna Stuns in Mini Dress

Actress Ketika Sharma Looks Stunning in These Stills

Follow Us on FACEBOOK TWITTER