कंगना ने क्यों कहा रणबीर कपूर और करण जौहर की जोड़ी को बॉलीवुड का शकुनि और दुर्योधन ?

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए मशहूर है। सोशल मीडिया पर भी वह लगातार सक्रिय रहती हैं और अपनी बात खुलकर कहती हैं। फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन पर तो वह लगातार हमले करती रही हैं। ऋतिक रोशन के साथ उन्होंने अपने रिश्ते को कभी स्वीकर भी किया था। लेकिन बिगाड़ हो जाने के बाद से वह ऋतिक रोशन को भला बुरा कहने से कभी नहीं चुकती हैं। जब भी मौका मिलता है वह ऋतिक रोशन खिंचाई शुरु कर देती है। ऋतिक के साथ उनकी लड़ाई में जो भी ऋतिक रोशन का पक्ष लेता हुआ दिखता है उसके पीछे वह हाथ धोकर पड़ जाती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रणबीर कपूरा और करण जौहर को निशाने पर लिया है।

सोशल मीडिया पर जारी किए गये अपने एक पोस्ट में उन्होंने इन दोनों की जोड़ी को दुर्योधन और शकुनि की जोड़ी करार देते हुए लिखा है कि इंडस्ट्री में इन दोनों की जोड़ी बहुत ही खराब है। खुद को ये दोनों फिल्म इंडस्ट्री के गॉसिप मिनिस्टर कहते हैं,जबकि दोनों ही जलनखोर और इनसिक्योर इंसान है। पूरी इंडस्ट्री इस बात को जानती है।

इतना ही नहीं कंगना रनौत ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए भी इन दोनों को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा है कि ये दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के पीछे रहे हैं। इन दोनों ने ही उसको यह सब करने के लिए उसे उकसाया था। इन दोनों ने मेरे बारे में बहुत कुछ खराब बोला था। मेरी निजी जिंदगी में देखल देते रहे और मुझे परेशान करते रहे।

इसके पहले भी वह सोशल मीडिया के जरिये रणबीर कपूर पर हमला बोल चुकी हैं। जब फिल्म निर्देशक अपनी आने फिल्म ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम की भूमिका लिए रणबीर कपूरा और माता की सीता की भूमिका के लिए आलिया भट्ट के नाम का ऐलान किया था तो उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि कैसा कलयुग आ गया है, पौराणिक फिल्मों के लिए कैसे कैसे लोगों को लिया जा रहा है।

Murabba Video Song

Kiara Advani in Red Dress Will Blow Your Mind

Rashmika Mandanna Stuns in Mini Dress

Actress Ketika Sharma Looks Stunning in These Stills

Follow Us on FACEBOOK TWITTER