मन की बात में पीएम मोदी को क्यों याद आई लता मंगेशकर ?

मुंबई। मशहूर गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर जितना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रिय थी उतना ही वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी प्रिय हैं। 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद ये मेरे वतन के लोगों गीत गाकर उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावुक कर दिया था। स्वर कोकिला द्वारा गाये गये इस गीत का पंडित नेहरू के ऊपर गहरा असर पड़ा था। लता मंगेशकर द्वारा गाये गये इस गीत को वह अक्सर सुना करते थे और उन्हें याद करते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा उनके परिवारवादी राजनीति के धूर विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लता मंगेशकर के बहुत बड़े प्रसंशक हैं। मौका मिलते ही उन्हें याद करने से नहीं चूकते। रविवार को रेडियो पर प्रसारित अपने कार्यक्रम मन की बात का 98 वां एपिसोड के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर लता मंगेशकर को याद किया।

मन की बात कार्यक्रम में वह तीन प्रतियोगिताओं के बारे में बता रहे थे। इसी दौरान उन्हें लता मंगेशकर की याद आने लगी। उन्होंने कहा, साथियोंआज इस मौके पर मुझे लता मंगेशकर जीलता दीदी की याद आना बहुत स्वाभाविक है। क्योंकि जब ये प्रतियोगिता शुरू हुई थींउस दिन लता दीदी ने ट्वीट करके देशवासियों से आग्रह किया था कि वे इस प्रतियोगिता से जरूर जुड़ें