जिंदगी की हकीकत से रूबरू कराता यश कुमार का गाना ‘अंत सफ़ल होई जाएगा’ रिलीज

मुंबई। यश कुमार की फिल्म ‘लाखों में एक हमार भैया’ का गाना ‘अंत सफ़ल होई जाएगा’ रिलीज हो गया है, जो जिंदगी की हकीकत से रूबरू कराता है। यह गाना यश कुमार ने कव्वाली के रूप में गाया है। जो रिलीज के बाद अब वायरल होने लगा है। इस गाने के माध्यम से यश कुमार ने दुनिया को जिंदगी की हकीकत से रूबरू कराया है। गाना बेहद खास है और यह लोगों को भी पसंद आने लगी है।

यश कुमार ने इस गाने को लेकर कहा कि गाना ‘अंत सफ़ल होई जाएगा’ हर किसी को सुनना चाहिए। इसमें मनोरंजन के साथ-साथ एक सच को भी दर्शाता है। यह एक लोकगीत है। उन्होंने कहा कि जीवन का अंतिम सत्य मृत्यु है। बांकी सब मोह माया है। इस गाने को करते समय बेहद मजा आया। आपको बता दें कि यश कुमार की पहचान कॉन्टेट बेस्ड गीत-संगीत के साथ फिल्म करने की रही है। यह गाना भी उसकी एक कृति है, जिसे यश कुमार ने अपनी आवाज भी दी है। यह फिल्म भी बेहद खास और दिल को छूने वाली है। गाना उसी हिसाब से फिल्म में चुना गया है, जो अब यश कुमार के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल यश कुमार एंटरटैनमेंट से रिलीज हुआ है।

आपको बता दें कि यश कुमार के इस गाने का लिरिक्स राजेश मिश्रा ने तैयार किया है और म्यूजिक साजन मिश्रा का है। इसके पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। वहीं, उनके फैंस भी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के बेहतरीन गाने भोजपुरी म्यूजिक को आगे बढ़ाने वाली है। यश ने इस गाने को सफल बनाने की अपील की।

Murabba Video Song

Kiara Advani in Red Dress Will Blow Your Mind

Rashmika Mandanna Stuns in Mini Dress

Actress Ketika Sharma Looks Stunning in These Stills

Follow Us on FACEBOOK TWITTER