लंदन में बनी यश कुमार की फिल्म “इत्तेफाक” के ट्रेलर में शुभी शर्मा और अर्शिया अर्शी के साथ दिखा यश का जलवा

मुंबई। रोचक कथाओं को लेकर फिल्म बनाने वाले सुपरस्टार अभिनेता यश कुमार की नई फिल्म “इत्तेफाक” का ट्रेलर आज रापचिक यूट्यूब से रिलीज हो गया है, जो अब वायरल हो रहा है। फिल्म के ट्रेलर के अनुसार कहानी सात समुंदर पार भोजपुरी वासियों से जुड़ी है। फिल्म की प्लॉटिंग भी जबरदस्त है और यह फिल्म कमर्शियली भी फिट है, जिसके निर्माता बलेश जैन और स्वाति झाब हैं। फिल्म का निर्देशन अजय श्रीवास्तव ने किया है जो कई सुपरहिट फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर पहले भी दे चुके हैं।फिल्म “इत्तेफाक” लंदन की सरजमीं पर सूट की गई है लेकिन इसकी कहानी को लेकर यश कुमार ने बताया कि यह फिल्म प्योर भोजपुरी है और यह भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। बात अगर करें फिल्म “इत्तेफाक” के ट्रेलर की तो फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 48 सेकंड का है।

फिल्म की कहानी शुरू होती है एक दो से जिसकी बेटी यानी शुभी शर्मा की शादी लंदन में रहने वाले एक लड़के यश कुमार से होने को होती है। लेकिन बीच में ट्विस्ट आता है और यश कुमार लंदन की लड़की अर्शिया अर्शी के प्यार में पर जाते हैं।

इन दोनों के बीच यश कुमार की शादी किससे होगी, इसके लिए भोजपुरी के दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म बेहद मनोरंजक होने वाली है और इसके गाने और संवाद से दर्शन रीझे बिना नहीं रह सकेंगे।

आपको बता दें कि फिल्म “इत्तेफाक” का निर्माण कैप्टन म्यूजिक के द्वारा किया गया है। इस फिल्म में यश कुमार, शुभी शर्मा और अर्शिया अर्शी के अलावे अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा और अनूप अरोरा मुख्य भूमिका में हैं।पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म की कहानी स्क्रीनप्ले और डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा ने लिखी है जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह हैं। फिल्म के लिए डायरेक्टर आफ फोटोग्राफी प्रमोद पांडे हैं। संगीत छोटे बाबा का है। कोरियोग्राफर सेवकमेव लाल गुप्ता हैं।।