‘श्रीमद रामायण’ देखने को मिलेगा भगवान श्री राम का निर्मल चरित्र

मुंबई। रामायण और भगवान राम की कथा पर आधारित कई फिल्में और टीवी शो प्रसारित हो चुके हैं। इनमें से सभी में भगवान के बारे में दर्शकों को नई-नई बातें जानने और समझने का मौका मिलता है। इसी से संबंधित अब एक और शो टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है, जिसका नाम है ‘श्रीमद रामायण’।

दरअसल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन भगवान राम की महागाथा को उसके शुद्ध और सच्चे रूप में जीवंत करने का प्रयास कर रहा है। स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह शो जनवरी, 2024 में शुरू किया जाएगा। श्रीमद् रामायण में बेहतरीन स्क्रिप्टिंग के साथ-साथ कलाकारों के साथ सजा पर भी पूरा ध्यान रखा गया है। रामायण को पेश करने के लिए गहन शोध भी किया गया है।