तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान को मिली जमानत

मुंबई। तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में देश से बाहर न जाने की शर्त पर उनके पूर्व ब्यॉयफ्रेंड शीजान को जमानत मिल गई है। महाराष्ट्र की एक अदालत ने उन्हें एक लाख रुपये बॉन्ड भी भरने को कहा है। वह पिछले दो महीने से जेल में बंद हैं। तुनिशा शर्मी द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद 24 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि ‘अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल’ में शहजादी मरियम की किरदार निभाने वाली तूनिशा शर्मा ने टीवी शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सभी लोग इसे आत्महत्या करार दे रहे थे। यहां तक कि पुलिस भी इस मामले की तफ्तीश आत्महत्या मान कर ही कर रही थी। लेकिन तूनिशा की मां अपनी बेटी की आत्महत्या के लिए शीजान को दोषी ठहराया था। उनका कहना था कि शीजान की वजह से ही उनकी बेटी तूनिशा ने आत्महत्या की है। इसके बाद पुलिस ने उसी रात शीजान को गिरफ्तार कर लिया था। उस दिन के बाद से शीजान जेल में थे। शीजान द्वारा लगाई जाने वाली जमानत की अर्जी को अदालत द्वारा बार बार खारिज किया जा रहा था।

बहरहाल जमानत मिल जाने के बाद अब शीजान को जेल से बाहर आने का मौका मिल गया है, लेकिन अदालत ने उन्हें सख्त चेतवनी दी है कि वह देश छोड़कर नहीं जाएंगे। इस मामले की अगली सुनवाई मुंबई हाई कोर्ट में 9 मार्च को होगी।