देश की बेटी पलक शर्मा को मिला वर्ल्ड एक्वेटिक चैंपियनशिप में मौका, भारत की पहली महिला गोताखोर बन बढ़ाया देश का गौरव .

10th asia champion shipभारत की बेटियों हर क्षेत्र में भाग लेकर अपने देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा रही है। इंदौर की रहने वाली पलक शर्मा भारत की पहली महिला गोताखोर हैं, जिनका चयन वर्ल्ड एक्वेटिक चैंपियनशिप 2024 के लिए हुआ है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 31 जनवरी से 10 फरवरी के बीच दोहा (कतर) में होने जा रहा है।

पहली महिला गोताखोर पलक शर्मा इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुकी है। साल 2019 में पलक शर्मा ने 10वें एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में दो रजत पदक और एक स्वर्ण पदक जीतकर भारत देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। पलक शर्मा एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला गोताखोर बनी थी और देश का गौरव बढ़ाया था।

पलक शर्मा का कई वर्षों से सपना है कि भारत के लिए वह ओलंपिक खेले और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते।दोहा (कतर) में होने जा रहे वर्ल्ड एक्वेटिक चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने के बाद ओलंपिक में भाग लेने का रास्ता खुल जाएगा।

पलक शर्मा प्रधानमंत्री योजना की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और इंदौर सेफ सिटी की ब्रांड एंबेसडर भी है पलक शर्मा को साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया था। पलक शर्मा को मध्य प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार एकलव्य पुरस्कार से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी भी सम्मानित कर चुके हैं।