फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024: सैम बहादुर ने तकनीकी श्रेणियों में जीते तीन पुरस्कार

Filmfare Awards 2024: Sam Bahadur wins three awards in technical categoriesमुंबई। विक्की कौशल और मेघना गुलज़ार की फिल्म सैम बहादुर ने फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें संस्करण में तकनीकी श्रेणियों में तीन पुरस्कार जीते। फिल्मफेयर पुरस्कारों के 69वें संस्करण के विजेताओं के पहले बैच की घोषणा कर दी गई है, जिसमें विक्की कौशल और मेघना गुलज़ार की फिल्म सैम बहादुर तीन पुरस्कार जीतकर अग्रणी बनकर उभरी है।

अभिनेता अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना की मेजबानी में यह समारोह गुजरात में हुआ। सैम बहादुर ने तीन महत्वपूर्ण श्रेणियों में जीत हासिल करते हुए तकनीकी पुरस्कारों में अपना दबदबा बनाया। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिज़ाइन, सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन और सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन का सम्मान मिला।

रणबीर कपूर और फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म, एनिमल ने भी दो पुरस्कार जीतकर अपनी छाप छोड़ी। गणेश आचार्य को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ट्रैक ‘व्हाट झुमका’ में उनके काम के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे। इसका निर्देशन और निर्माण करण जौहर ने किया था।

इसके अतिरिक्त, शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर, जवान को सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स और सर्वश्रेष्ठ एक्शन के लिए प्रशंसा मिली।
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिज़ाइन – सैम बहादुर के लिए कुणाल शर्मा और एनिमल के लिए सिंक सिनेमा
सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर – एनिमल के लिए हर्षवर्द्धन रामेश्वर
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन – सैम बहादुर के लिए सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे
सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स- जवान के लिए रेड चिलीज वीएफएक्स
सर्वश्रेष्ठ संपादन – 12वीं फेल के लिए जसकुंवर सिंह कोहली और विधु विनोद चोपड़ा
सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन – सैम बहादुर के लिए सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर और निधि गंभीर
सर्वश्रेष्ठ छायांकन – थ्री ऑफ अस के लिए अविनाश अरुण धावरे
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – व्हाट झुमका के लिए गणेश आचार्य, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से
,सर्वश्रेष्ठ एक्शन – जवान के लिए स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रै, यानिक बेन, केचा खम्फाकडी और सुनील रोड्रिग्स।