स्वस्थ होने लगे अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को दिया दर्शन

मुंबई। मुंबई भारतीय फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन अब धीरे-धीरे स्वस्थ होने लगे हैं। न सिर्फ स्वस्थ होने लगे हैं बल्कि अपने प्रशंसकों से भी मिलने लगे हैं। रविवार को बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मुंबई स्थित उनके आवास जलसा पर सुबह से ही उनके दर्शन करने के लिए खड़े थे। अमिताभ बच्चन ने उन्हें निराश नहीं किया। अपनी तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
अमिताभ बच्चन जब मुंबई में रहते हैं तो रविवार के दिन वह अपने प्रशंसकों से जरूर मिलते हैं। यह उनके रूटीन में शामिल है। जबसे अमिताभ बच्चन के चोटिल होने की खबर उनके प्रशंसकों को मिली थी तब से वे लोग काफी चिंतित थे। हर रविवार को जलसा के पास में एकत्र होते थे लेकिन अमिताभ बच्चन का दर्शन उन्हें नहीं हो पाता था। अमिताभ बच्चन को स्वस्थ होते हुए देख कर के उनके प्रशंसक भी काफी खुश दिखे।
गौरतलब है कि हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन चोटिल हो गए थे। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें मुंबई लौटना पड़ा था। तभी से उनके प्रशंसक अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर के चिंतित थे। सोशल मीडिया पर भी अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। और साथ ही प्रशंसकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।