रोंगटे खड़े कर देने वाला है अरविंद अकेला कल्लू की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘राज’

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म ‘राज’ का ट्रेलर आउट कर दिया गया है। एस आर के म्यूजिक फिल्म्स की प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘राज’ का ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर से साफ जाहिर होता है कि यह फिल्म हॉरर कॉमेडी है। साथ ही यह फिल्म कंटेंट प्रधान भी है जो भोजपुरी के दर्शकों को गुदगुदाएगी भी और खूब डराएगी भी। ऐसी फिल्में अब तक सिर्फ हिन्दी में ही बनती थी लेकिन फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित ने इस जॉनर की फिल्म को भोजपुरी में बनाकर दर्शकों को मनोरंजन का एक अलग विकल्प दिया है। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं।

3 मिनट 22 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत अरविंद अकेला कल्लू की एंट्री से होती है, जिसमें उनकी शादी की बात चल रही होती है। ट्रेलर में एक दो सिक्वेंस बाद ही भूत की एंट्री होती है। भूत का लुक बेहद डरावना है और यह पूरे ट्रेलर में भी देखने को मिलता है। कल्लू की शादी हो जाती है, लेकिन भूत कल्लू को परेशान करती है और अपने दो बच्चों को  कल्लू के मत्थे बांध देती है। इससे कल्लू के नवविवाहित जीवन में तूफान आता है। हालांकि पूरे ट्रेलर में यह स्पष्ट नहीं है कि भूत और कल्लू का रिश्ता क्या है, जो एक सस्पेंस भी क्रिएट करता है। ट्रेलर में कॉमेडी भी है। इमोशन भी है। खूबसूरत गाने भी हैं और डरावना मंजर भी है। इस फिल्म में वीएफएक्स का भी खूब इस्तेमाल किया गया है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

फिल्म ‘राज’ में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा मुख्य भूमिका हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा व मधुकर आनंद और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिन्द तिवारी, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव, यादव राज हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी और कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं।

https://youtu.be/IxJAExanllI