‘फिल्म फेयर अवार्ड 2023’ की होस्टिंग करेंगे सलमान खान और मनीष पॉल

मुंबई। सलमान खान के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। वह ‘फिल्म फेयर अवार्ड 2023’ की होस्टिंग करने जा रहे हैं। उनके साथ टीवी होस्टिंग के लोकप्रिय एंकर मनीष पॉल भी होस्टिंग करते हुए नजर आएंगे।  ‘फिल्म फेयर अवार्ड 2023’  27 अप्रैल को मुंबई में होने जा रहा है।

सलमान खान और मनीष पॉल की केमेस्ट्री को दर्शक काफी पसंद करते हैं। दोनों एक दूसरे की ख्याल रखते हुए एक दूसरे को सलीके से छेड़ते भी हैं और गुदगुदाते भी हैं। अपनी हाजिर जवाबी, हास्य और सहजता से मनीष निश्चित रूप से इस अवार्ड कार्यक्रम को जीवंत बना देंगे। सलमान खान की होस्टिंग कैपेबिलिटी को बिग बॉस के जरिये पूरी दुनिया देख चुकी है। उनका डिसेंट अंदाज दर्शकों को इंप्रेस करने के लिए काफी है। शो के दौरान मेहमानों का ख्याल का हुनर भी लाजवाब है।

जानकारी के मुताबिक सलमान खान ने ‘फिल्म फेयर अवार्ड 2023’ की होस्टिंग स्वीकार कर ली है। तो इस बार निश्चिततौर से  ‘फिल्म फेयर अवार्ड 2023’ के दौरान दर्शकों का मजा दुगुना होना वाला है। आयोजकों की पूरी टीम इस अवार्ड कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए अभी से जी जान से लग गई है।