‘कॉफी विद करण 8’ की शुरुआत शाहरुख खान के साथ करने की तैयारी में करण जौहर !

मुंबई। करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर है। दोनों की जोड़ी ने भारतीय सिनेमा को ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी बेहतरीन फिल्म दी है। लेकिन करण जौहर के बेहद लोकप्रिय टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के एक भी एपिसोड में शाहरुख खान का शिरकत न करना इस शो के दर्शकों को काफी खलता रहा है। बहरहाल, ऐसे दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। करण जौहर अपने लोकप्रिय टॉक शो ‘कॉफी विद करण 8’ की शुरुआत शाहरूख खान से ही करने की तैयारी कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शाहरूख खान भी इस शो में शिरकत करने के लिए राजी हो गये हैं। इस शो में वह अपनी फिल्म ‘पठान’ के बारे में बात करते हुए नजर आ सकते हैं। इस टॉक शो के सीजन 8 के गेस्ट लिस्ट में शाहरूख खान का नाम टॉप पर है। फिल्म ‘पठान’ को एक बेहतर फिल्म बनाने से लिए शाहरुख खान ने काफी मेहनत की थी। इस फिल्म को धूल चटाने के लिए पूरा बॉयकॉट गैंग शाहरुख खान के पीछे पड़ा हुआ था। इसके बावजूद शाहरूख ने वह कर दिखाया जिसके लिए वह जाने जाते हैं। अब इस टॉक शो में शाहरुख खान पठान से जुड़े कई अनछुये पहलुओं को उजागर कर सकते हैं।

कहा जा रहा है कि कॉफी विद करण 8 के गेस्ट लिस्ट में साउथ के भी कई सितारों के नाम शामिल हैं। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो इस बार करण जौहर अपने इस शो में यश, अल्लू अर्जुन और ऋषभ शेट्ठी जैसे साउथ के सितारें अपनी पत्नियों के साथ नजर आ सकते हैं। करण जौहर इन सभी को आमंत्रित करने की तैयारी में है।