क्रिकेटर विराट कोहली कीभूमिका क्यों निभाना चाहतें हैं अभिनेता रामचरण ?

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता रामचरण और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक दूसरे को बेहद पसंद करते हैं। एक ओर विराट कोहली जहां रामचरण के डांस स्टेप के दीवाने हैं तो दूसरी ओर रामचरण विराट के तुफानी अंदाज में चलने वाले बल्ले के। हाल ही में फिर फिल्म “आरआरआर” के गाना “नाटू नाटू” के ऑस्कर 2023 में बाजी मारने के के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली रामचरण के डांस स्टेप करते हुए नजर आये थे। दर्शकों ने उनके इस अंदाज को खूब पसंद किया था। विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई दिनों तक ट्रेंड करता रहा।

अब अभिनेता रामचरण ने विराट कोहली की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि मैं खेल से संबंधित कोई भूमिका निभाना पसंद करूंगा। विराट बेहद प्रेरित करते हैं। यदि मुझे मौका मिला तो मैं निश्चित रूप से इस भूमिका को निभाना पसंद करूंगा, क्योंकि मैं भी काफी हद तक विराट जैसा दिखता हूं।